Move to Jagran APP

विवाद में घिरी स्वीडिश नोबेल अकादमी को मिला नया अध्यक्ष

अकादमी की एक सदस्य के पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद अध्यक्ष सारा डेनियस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 08:17 PM (IST)
विवाद में घिरी स्वीडिश नोबेल अकादमी को मिला नया अध्यक्ष
विवाद में घिरी स्वीडिश नोबेल अकादमी को मिला नया अध्यक्ष

स्टॉकहोम, एएफपी : प्रोफेसर एंडर्स ओल्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने वाली स्वीडिश नोबेल अकादमी का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वह इस पद पर रहेंगे। अकादमी की एक सदस्य के पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद अध्यक्ष सारा डेनियस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

loksabha election banner

हाल में अकादमी की सदस्य कैटरीना फ्रोस्टेनसन के पति जीन-क्लाउड आर्नाल्‍ट पर 18 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इससे इस विश्वविख्यात संस्था की छवि को गहरा धक्का लगा है। जीन ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार किया है। बताया जाता है कि सेक्स स्कैंडल को लेकर अकादमी दो गुटों में बट गई है। स्वीडिश अकादमी की स्थापना 1786 में हुई थी। सारा पहली महिला थीं जिन्होंने इस अकादमी की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, 'यह अकादमी की इच्छा है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं। मैं अध्यक्ष पद पर बनी रहती लेकिन जीवन में करने के लिए और भी काम हैं।'

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.