विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में चिलिमे सुरंग से कोई जीवित नहीं मिला, पांच शव बरामद; प्रलय में मरने वालों की संख्या 1400 पार

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:17 AM (IST)

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को नेपाल के चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से ...और पढ़ें

नेपाल में चिलिमे सुरंग से कोई जीवित नहीं मिला, पांच शव बरामद

नेपाल में चिलिमे सुरंग से कोई जीवित नहीं मिला, पांच शव बरामद

HighLights

  1. नेपाल के चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से पांच लोगों के शव बरामद किए 

  2. घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा

पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को नेपाल के चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से पांच लोगों के शव बरामद किए गए।

भारतीय और नेपाली बचाव दल कई दिनों तक कीचड़ और मलबे को हटाने के बाद पावर हाउस तक पहुंचे थे। टीम को कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में मलबे और नदी के बीच से सड़क बनाना, सुरंग तक पहुंचने के लिए कीचड़ हटाना, बड़े-बड़े पत्थरों और रिसते पानी से निपटना और अंत में गहरे पानी में गोताखोरी करना शामिल था।

हेलीकॉप्टर की मदद से काम करते हुए भारतीय सेना और नेपाली सेना की टीमों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया। घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा।