Move to Jagran APP

Coronavirus: नाइजीरिया के विदेश मंंत्री संक्रमित, तीन बार पहले भी करा चुके हैं COVID-19 टेस्ट

दुनिया में कोविड-19 मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 08:00 AM (IST)
Coronavirus: नाइजीरिया के विदेश मंंत्री संक्रमित, तीन बार पहले भी करा चुके हैं COVID-19 टेस्ट
Coronavirus: नाइजीरिया के विदेश मंंत्री संक्रमित, तीन बार पहले भी करा चुके हैं COVID-19 टेस्ट

मॉस्को, एएनआइ। नाइजीरिया के विदेश मंत्री जियोफ्रे ओनियामा (Geofrey Onyeama) कोविड-19 से संक्रमित हैं। इस बात की पुष्टि नाइजीरिया के वित्त मंत्री ने रविवार को किया। ओनियामा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चौथी बार उन्होंने कोविड-19 के लिए  कराया है जिसमें वे संक्रमित पाए गए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'गले में परेशानी की वजह से कल मैंने अपना चौथा कोविड-19 टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से इस बार रिजल्ट पॉजिटिव आया। यही जिंदगी है!'  पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में अब तक 36 हजार 1 सौ 7 कोविड-19 मामले हैं जिसमें से 778 लोगों की मौत हो चुकी है।  यहां की कॉमर्शियल राजधानी लागोस में केवल 13 हजार 4 सौ 38 संक्रमण के मामले हैं इसके साथ ही राजधानी एबुजा में 3 हजार 27 संक्रमण के मामले हैं।

loksabha election banner

इस साल अप्रैल में नाइजीरिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्यों के गवर्नर ने राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी से  सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क को  अनिवार्य करने की अपील की थी। वहीं अप्रैल में ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ अब्बा क्यारी की नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'वो कोविड-19 से संक्रमित थे और उनका इलाज हो रहा था।' 

महामारी के कारण नाइजीरिया में लोगों को घर से काम करने को कहा गया है। वहीं लोगों के प्रमोशन रोक दिए गए साथ ही इंसेटिव में कटौती की गई है और तो और सैलरी कटौती के मुद्दे पर भी चर्चा की जा रही है।

पिछले साल के अंत में चीन में पहला कोविड-19 मामला आया था जो अब तक दुनिया के तमाम देशों को संक्रमित कर चुका है। संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है और इसके बाद ब्राजील है। तीसरे नंबर पर भारत और चौथे नंबर पर रूस है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में 6 ला ख 5 हजार 2 सौ मौतें हो चुकी हैं वहीं 1 करोड़ 44 हजार से अधिक संक्रमण के मामले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.