नाइजीरिया में सीरियल ब्लास्ट के बाद विलंब से शुरू हुआ मतदान
यहां राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधि सभा के 360 सदस्यों और 109 सीनेटरों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 6500 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 02:15 PM (IST)
अबुजा [ एजेंसी ]। नाइजीरिया में सीरियल बम ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच नए राष्ट्रपति के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। बम ब्लास्ट के कारण मतदान विलंब से शुरू हुआ। यहां राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधि सभा के 360 सदस्यों और 109 सीनेटरों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 6,500 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए कुल 12 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्वतंत्र राष्ट्रीय चुनाव आयोग (आइएनइसी) ने बताया कि चुनाव परिणाम अगले हफ्ते आने की उम्मीद है। बता दें कि आइएनइसी ने पिछले शनिवार को चुनाव को एक सप्ताह के लिए टाल दिया था।
शनिवार की सुबह राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के मतदान के कुछ समय पूर्व मैदुगुरी में सीरियल विस्फोट से मतदान की प्रकिया प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह धमाका सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। हालांकि, अभी तक इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
उधर, नाइजीरिया के योबे राज्य में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम और सेना के बीच संघर्ष की खबर है। योबे पश्चिमी अफ़्रीका में स्थित नाइजीरिया देश का एक राज्य है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि योबे राज्य की राजधानी दमातरु के उत्तर में गीदम शहर में एक हमले ने निवासियों को भागने पर मजबूर कर दिया। मैदुगुरी बोको हराम इस्लामियों का जन्मस्थान है और उनके लगभग 10 साल के विद्रोह के दौरान बार-बार हमला किया गया है, जिसने सुदूर क्षेत्र को तबाह कर दिया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें