नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
नाइजीरिया का एक सैन्य हेलीकॉप्टर लागोस जाते समय ओंडो राज्य में एक नेवल बेस के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
नाइजीरियाई सैन्य हेलीकाप्टर ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हेलीकाप्टर में 25 यात्री और सात क्रू मेंबर थे।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद हादसा।
डिजिटल डेस्क, लागोस। नाइजीरिया का सैन्य हेलीकॉप्टर लागोस जाते समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद ओंडो राज्य में एक नेवल बेस के पास क्रैश हो गया। इसमें 25 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। इस क्रैश में किसी के हताहत होने की तुरंत पुष्टि नहीं हुई।
उड्डयन मंत्री फेस्टस केयामो ने कहा कि कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क सुबह करीब सवा आठ बजे (स्थानीय समय) टूटा था और वे दोबारा संपर्क नहीं कर पाए।
यह क्रैश हाल के वर्षों में नाइजीरिया के सबसे खराब सैन्य विमान हादसों में से एक है और अधिकारियों द्वारा कारण की जांच किए जाने के साथ ही फ्लाइट सेफ्टी और आपरेशनल तैयारी की जांच और कड़ी होने की संभावना है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
