Move to Jagran APP

बोको हराम ने नाइजीरिया से अगवा 100 छात्राओं को किया मुक्त

एक छात्रा ने बताया कि आतंकियों की कैद में उसकी पांच साथियों की मौत हो गई। एक ईसाई लड़की अब भी आतंकियों की कैद में है, क्योंकि उसने धर्म परिवर्तन करने से इन्कार कर दिया था।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 06:44 PM (IST)
बोको हराम ने नाइजीरिया से अगवा 100 छात्राओं को किया मुक्त
बोको हराम ने नाइजीरिया से अगवा 100 छात्राओं को किया मुक्त

दापची (नाइजीरिया) रायटर। बोको हराम के आतंकियों ने पिछले महीने नाइजीरिया के दापची इलाके से अगवा करीब 100 छात्राओं को मुक्त कर दिया है। आतंकी संगठन के कुछ सदस्य बुधवार तड़के कई ट्रकों में भरकर इन छात्राओं को दापची शहर के बीचोंबीच छोड़ गए। 11 से 19 साल की सौ से ज्यादा छात्राओं को गत 19 फरवरी को उनके स्कूल से अगवा कर लिया गया था। बोको हराम के आतंकियों ने इससे पहले वर्ष 2014 में चिबूक शहर से 270 छात्राओं को अगवा कर लिया था।

loksabha election banner

एक छात्रा ने बताया कि आतंकियों की कैद में उसकी पांच साथियों की मौत हो गई। एक ईसाई लड़की अब भी आतंकियों की कैद में है, क्योंकि उसने धर्म परिवर्तन करने से इन्कार कर दिया था। नाइजीरिया के सूचना मंत्री लेई मुहम्मद ने कहा, 'लड़कियों को छुड़ाने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना खतरनाक हो सकता था। इसलिए हमने अपने मित्र राष्ट्रों की मदद से आतंकी संगठन से बातचीत कर लड़कियों को रिहा कराया है।' सरकार और आतंकी संगठन की ओर से अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है कि इन लड़कियों को क्यों अगवा किया गया था?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.