Move to Jagran APP

बैक्टीरिया जनित रोग के खात्मे को लेकर न्यूजीलैंड मारेगा 1.5 लाख गायें

न्यूजीलैंड सरकार ने इसके लिए 61.6 करोड़ डॉलर (करीब 4150 करोड़ रुपये) का बजट निर्धारित किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 10:30 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 10:30 PM (IST)
बैक्टीरिया जनित रोग के खात्मे को लेकर न्यूजीलैंड मारेगा 1.5 लाख गायें
बैक्टीरिया जनित रोग के खात्मे को लेकर न्यूजीलैंड मारेगा 1.5 लाख गायें

वेलिंगटन, एपी। बैक्टीरिया जनित रोग मायकोप्लाज्मा बोविस के खात्मे के लिए न्यूजीलैंड करीब डेढ़ लाख गायों को मार देगा। न्यूजीलैंड सरकार ने इसके लिए 61.6 करोड़ डॉलर (करीब 4150 करोड़ रुपये) का बजट निर्धारित किया है।

loksabha election banner

न्यूजीलैंड की अर्थव्यस्था में डेयरी फार्मिग की अहम भूमिका है। पिछले साल जुलाई में देश में पहली बार मायकोप्लाज्मा बोविस का मामला सामने आया था। इस रोग से पीडि़त गाय के स्तन सूज जाते हैं। उन्हें निमोनिया, गठिया और अन्य बीमारियां घेर लेती हैं। खाद्य पदार्थो को इससे कोई खतरा नहीं है, लेकिन उत्पादन पर इसका असर पड़ता है।

न्यूजीलैंड में करीब एक करोड़ गायें हैं, जो यहां की जनसंख्या की दोगुनी हैं। अभी तक 38 पशुपालन केंद्रों की गायों में यह रोग मिल चुका है। अन्य केंद्रों में इसे फैलने से रोकने के लिए हाल के कुछ महीनों में करीब 24 हजार गायों को मारा जा चुका है। अगले कुछ महीनों में करीब एक लाख 28 हजार गायों को और मार दिया जाएगा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसके जरिये मायकोप्लाज्मा बोविस को खत्म करने की उम्मीद जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.