Move to Jagran APP

न्यूजीलैंड में हुई थी ब्रिटिश महारानी की हत्या की कोशिश

पुलिस ने तब गोली चलने की बात छुपा ली थी और महारानी के सुरक्षा दस्ते से कहा था कि कोई पटाखा फूटा है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 03:40 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 03:40 PM (IST)
न्यूजीलैंड में हुई थी ब्रिटिश महारानी की हत्या की कोशिश
न्यूजीलैंड में हुई थी ब्रिटिश महारानी की हत्या की कोशिश

वेलिंगटन (एएफपी)। मानसिक रूप से बीमार 17 साल के किशोर क्रिस्टोफर लेविस ने 1981 में न्यूजीलैंड में ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या की कोशिश की थी। महारानी उस समय न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर के दौरे पर थीं। न्यूजीलैंड की खुफिया एजेंसी सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विस (एसआइएस) द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में यह जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

इनमें कहा गया है कि क्रिस्टोफर ने महारानी की गाड़ी पर एक गोली चलाई थी। पुलिस ने तब गोली चलने की बात छुपा ली थी और महारानी के सुरक्षा दस्ते से कहा था कि कोई पटाखा फूटा है। पुलिस को डर था कि घटना सामने आने पर भविष्य में महारानी या उनका परिवार न्यूजीलैंड नहीं आएगा। बाद में क्रिस्टोफर को हथियार दिखाकर लूटपाट के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया था।

उसने महारानी की हत्या की कोशिश का अपराध स्वीकार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक उसने खुद को नेशनल इंपीरियल गुरिल्ला सेना का सदस्य बताया था। जांच-पड़ताल में पता चला कि इस संगठन में महज तीन सदस्य थे। क्रिस्टोफर पर हत्या के प्रयास की जगह लूटपाट का केस चलाया गया।

गुरुवार को सार्वजनिक हुए दस्तावेजों में कहा गया है कि क्रिस्टोफर महारानी की हत्या करना चाहता था लेकिन उसके पास पर्याप्त हथियार नहीं थे। उसने पुलिस के सामने कई अन्य अपराध भी स्वीकारे थे। इनमें से हत्या से जुड़े एक मामले में उसे जेल हुई थी। 1997 में उसने जेल में आत्महत्या कर ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.