विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2025: दुनिया ने मनाया नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखिए किस देश में कैसे हुआ सेलिब्रेशन

Published: Wed, 01 Jan 2025 08:47 AM (GMT+05:30)

साल 2025 की शुरुआत पर दुनियाभर में अलग-अलग तरीके से जश्न मनाया गया। आतिशबाजी और गानों की धुन के साथ ...और पढ़ें

दुनिया ने मनाया नये साल का जश्न (फोटो: मेटा एआई)
दुनिया ने मनाया नये साल का जश्न (फोटो: मेटा एआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नये साल का आगाज हो गया है। दुनियाभर में इस मौके पर ढेरों कार्यक्रम हुए। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं पूजा स्थल पर जाकर लोगों ने प्रार्थना की। नए साल के पहले भारत में भी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। तस्वीरों में देखिए कि दुनियाभर में नये साल का जश्न किस तरह मना।

1. मुंबई, भारत

भारत में मना जश्न

मुंबई में नये साल का स्वागत लोगों ने मोबाइल का फ्लैश जलाकर किया। (फोटो: रॉयटर्स)

2. टोक्यो, जापान

जापान में मना जश्न

जापान में नये साल के मौके पर सरकारी बिल्डिंगों को सजाया गया। (फोटो: रॉयटर्स)

3. जकार्ता, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में मना जश्न

इंडोनेशिया में महिलाओं ने हेडबैंड लगाकर सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया (फोटो: रॉयटर्स)

4. फिलिपींस

फिलिपींस में मना जश्न

फिलिपींस में बच्चों ने आतिशबाजी कर नये साल का स्वागत किया। (फोटो: रॉयटर्स)

5. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में मना जश्न

ऑस्ट्रेलिया में नये साल के मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। पूरा आसमान रंगों की रोशनी से सराबोर हो गया (फोटो: रॉयटर्स)

6. बैंकॉक, थाइलैंड

थाईलैंड में मना जश्न

थाईलैंड में भी नये साल का जश्न शानदार तरीके से मना। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना की और आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। (फोटो: रॉयटर्स)

7. सीरिया

सीरिया में मना जश्न

सीरिया में नये साल का जश्न धूम-धाम से मनाया गया। लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरके। (फोटो: रॉयटर्स)

8. इराक

इराक में मना जश्न

इराक में भी नये साल के मौके पर लोग सड़कों पर जश्न मनाने के लिए पहुंचे। लोगों ने धूमधाम से जश्न मनाया। (फोटो: रॉयटर्स)

9. मॉस्को, रूस

रूस में मना जश्न

रूस में नये साल के जश्न के दौरान एक व्यक्ति सांता क्लॉज की ड्रेस में नजर आया। (फोटो: रॉयटर्स)