विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बाढ़ में लापता 5285 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण, कानूनों में बदलाव करेगी बालेन सरकार

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:15 PM (IST)

नेपाल सरकार 26 अगस्त की बाढ़ में लापता हुए 5,285 लोगों का मृत्यु पंजीकरण आसान बनाने के लिए कानूनों में बदलाव करेगी।

नेपाल बाढ़ में लापता 5285 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण। (रॉयटर्स)

नेपाल बाढ़ में लापता 5285 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. नेपाल 5,285 लापता बाढ़ पीड़ितों के मृत्यु पंजीकरण हेतु कानून बदलेगा।

  2. परिवारों को राहत, मुआवजा और अन्य कानूनी लाभ मिल सकेंगे।

  3. पश्चिमी जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ के बाद से लापता 5,285 लोगों की मौत का पंजीकरण आसान बनाने के लिए दो कानूनों में बदलाव करेगा। इससे उनके परिवारों को राहत, मुआवजा और दूसरे कानूनी लाभ मिल सकेंगे।

सरकार द्वारा खोज और बचाव अभियान रोकने के दो दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ में 1,455 लोगों की मौत हुई और 5,285 लोग लापता हो गए।

कानून में बदलाव करेगी सरकार

अधिकारियों ने बताया कि सरकार डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट एक्ट और नेशनल आइडेंटिटी कार्ड एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट में बदलाव करने की तैयारी कर रही है, ताकि लापता लोगों के परिवारों को उनका मृत्यु पंजीकरण कराने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। मौजूदा प्रविधान इस आपदा में लापता लोगों की मौत की घोषणा और पंजीकरण को आसान बनाने के लिए काफी नहीं हैं।

नेपाल में फिर बाढ़ की चेतावनी

इस बीच, बुधवार को नेपाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद कई पश्चिमी जिलों में छोटी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अर्घाखांची जिले में तीन घंटे में 84.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)