विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल यात्रा हुई और भी आसान, अब बिना फिजिकल पासपोर्ट के बेझिझक कर घूम सकेंगे टूरिस्ट; एप से होंगे सारे काम

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:45 PM (IST)

नेपाल का इमिग्रेशन विभाग विदेशियों के लिए बिना फिजिकल पासपोर्ट के यात्रा की सुविधा शुरू कर रहा है। इसके लिए ...और पढ़ें

नेपाल में विदेशी जल्द ही बिना फिजिकल पासपोर्ट के कर सकेंगे यात्रा

नेपाल में विदेशी जल्द ही बिना फिजिकल पासपोर्ट के कर सकेंगे यात्रा

HighLights

  1. नेपाल इमिग्रेशन विभाग नई यात्रा प्रणाली शुरू करेगा।

  2. विदेशी नागरिक बिना फिजिकल पासपोर्ट देश में घूम सकेंगे।

  3. आधिकारिक ऐप पर अपनी जानकारी रजिस्टर करनी होगी।

आईएएनएस, काठमांडू। नेपाल का इमिग्रेशन विभाग ऐसा सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे विदेशी नागरिक बिना फिजिकल पासपोर्ट साथ रखे देश में घूम सकेंगे। इसका मकसद विदेशी नागरिकों के लिए नेपाल में रहना और घूमना-फिरना आसान बनाना है। इसे विभाग ने बिना पासपोर्ट के यात्रा व्यवस्था नाम दिया है।

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नेपाल पहुंचने पर विदेशी नागरिकों को अपने मोबाइल पर इमिग्रेशन विभाग का आफिशयल एप इंस्टाल करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें उनके पासपोर्ट की स्कैन की हुई कापी और वीजा की जानकारी शामिल होगी।

विभाग के डायरेक्टर जनरल राम चंद्र तिवारी ने कहा, इसके बाद वे बिना अपना फिजिकल पासपोर्ट साथ रखे देश भर में बेझिझक घूम सकेंगे।

एप पर अपनी जानकारी रजिस्टर करने के बाद विदेशी नागरिकों को घरेलू उड़ानों में चढ़ते समय, मनी एक्सचेंज काउंटर पर करेंसी बदलते समय, होटलों में चेक-इन करते समय या ट्रेकिंग एजेंसियों के जरिए यात्रा का इंतजाम करते समय अपना फिजिकल पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।