Move to Jagran APP

नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 23वीं बार की एवरेस्ट की सफल चढ़ाई, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

सोलुखुंबू जिले के थामे गांव के रहने वाले कामी ने इस बार सात अन्य शेरपाओं के साथ मंगलवार रात कैंप 4 से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:04 PM (IST)
नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 23वीं बार की एवरेस्ट की सफल चढ़ाई, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड
नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 23वीं बार की एवरेस्ट की सफल चढ़ाई, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

काठमांडू, आइएएनएस। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया है। बुधवार सुबह 8,848 मीटर ऊंची इस चोटी पर पहुंचकर कामी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल 16 मई को उन्होंने 22वीं बार एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

loksabha election banner

सोलुखुंबू जिले के थामे गांव के रहने वाले कामी ने इस बार सात अन्य शेरपाओं के साथ मंगलवार रात कैंप 4 से एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। शेरपा विदेशी पर्वतारोहियों के लिए गाइड का काम करते हैं। वह उनके लिए एवरेस्ट पर चढ़ने का मार्ग तैयार करते हैं। इस सीजन में दुनियाभर के करीब एक हजार लोग एवरेस्ट की चोटी फतह करने की कोशिश करेंगे।

1994 में पहली बार की थी चढ़ाई

कामी 1994 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। इसके अगले साल हिमस्खलन व खराब मौसम के कारण उनका अभियान पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन उसके बाद से एवरेस्ट पर चढ़ने का उनका सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। 2017 में 21वीं बार एवरेस्ट पर पहुंचकर वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति बने थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के ही अप्पा शेरपा और फुर्बा ताशी शेरपा के नाम था। कामी ने 25 या उससे भी ज्यादा बार एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा जताई है। 

अन्य चोटियां भी कर चुके हैं फतह

कामी 8,000 मीटर से ऊंची विश्व की कई अन्य चोटियां फतह कर चुके हैं। इसमें के-2, अन्नपूर्णा, होस्ते और चो-ओयू शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.