विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में खोज और बचाव अभियान खत्म, 5285 लोग अब भी लापता

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:05 PM (GMT+05:30)

नेपाल सरकार ने 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान रोक दिया है, क्योंकि अब जीवित लोगों के मिलने की उम्मीद नहीं है।

नेपाल में खोज और बचाव अभियान खत्म। (रॉयटर्स)

नेपाल में खोज और बचाव अभियान खत्म। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. नेपाल में 26 अगस्त की बाढ़ के बाद खोज अभियान समाप्त।

  2. विनाशकारी बाढ़ में 5285 लोग अभी भी लापता, उम्मीद खत्म।

  3. सरकार अब पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल सरकार ने 26 अगस्त को देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद शुरू किए गए खोज और बचाव अभियान को रोकने का फैसला लिया है, क्योंकि अब जीवित लोगों के मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। हालांकि, अब भी 5285 लोगों का कुछ भी अता-पता नहीं है।

भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से नदी के किनारे बसे इलाकों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने के 40 दिन बाद सरकार ने अब पुनर्निर्माण और पुनर्वास के कामों को प्राथमिकता दी है। अब तक इस आपदा में कुल 1,455 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि बैठक में वित्त मंत्रालय से 559.18 अरब नेपाली रुपये के बजट की सिफारिश का भी फैसला लिया गया। यह बजट 26 अगस्त की आपदा और मानसून से जुड़ी अन्य आपदाओं से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए 504 योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए होगा।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)