विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केन्या में बहुमंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; दुकानों में मच गई लूटपाट

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:12 PM (IST)

केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

नैरोबी में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत ढह गई (फोटो- रायटर्स)

नैरोबी में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत ढह गई (फोटो- रायटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या की राजधानी नौरोबी में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इमारत के गिरने से कंक्रीट का ढेर बन गया और एक दर्जन से अधिक मंजिलें एक-दूसरे पर गिर गई हैं, जिनके बीच बहुत कम जगह बची है।

यह इमारत निर्माणाधीन थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे नैरोबी के ईस्टले इलाके में एक व्यस्त कमर्शियल सड़क पर यह इमारत ढह गई। यह इलाका अक्सर हजारों व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ से भरा रहता है।

नैरोबी में बहुमंजिला इमारत ढही

नैरोबी के पुलिस प्रमुख इस्सा मोहम्मद ने बताया कि इमारत की 10 से ज्यादा ऊपरी मंजिलें निर्माणाधीन थीं। बचाव कार्य काफी मुश्किल हो गया था, क्योंकि कुछ लोग आसपास की दुकानों में लूटपाट करने लगे थे।

पुलिस को उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े, ताकि इलाके को खाली कराया जा सके और बचाव टीमों को वहां तक पहुंचने का रास्ता मिल सके।

केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि उनकी टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि वे बचाव कर्मियों को सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए जगह दें।

पुलिस और रेड क्रॉस मौके पर

शुरुआत में वहां भारी मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। कुछ घंटों बाद, हेलमेट पहने बचाव कर्मियों के एक समूह ने पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल करके मलबे के ढेर को खंगालना शुरू किया।

बाद में वहां एक एक्सकेवेटर पहुंची, जिसने स्टील और कंक्रीट के मलबे को हटाना शुरू किया। इससे बचाव कर्मी जमीन के स्तर और बेसमेंट की मंजिलों तक पहुंच सकें। बताया जा रहा है कि ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि नीचे की मंजिलों को दुकानों के लिए किराए पर दिया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे में फंसे उनके कुछ परिजनों ने इमारत ढहने के तुरंत बाद फोन करके मदद मांगी थी, लेकिन बाद में उनके फोन संपर्क से बाहर है।

(न्यूज एजेंसी AP के इनपुट के साथ)