Move to Jagran APP

उ. कोरिया ने विफल हो चुकी हनोई वार्ता का डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किया, ट्रंप की सौदेबाजी पर फोकस

इस डॉक्यूमेंट्री में अमेरिकी राष्‍ट्रपति को उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सौदेबाजी करते दिखाया गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 12:40 PM (IST)
उ. कोरिया ने विफल हो चुकी हनोई वार्ता का डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किया, ट्रंप की सौदेबाजी पर फोकस
उ. कोरिया ने विफल हो चुकी हनोई वार्ता का डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किया, ट्रंप की सौदेबाजी पर फोकस

सियोल [ एजेंसी ] । उत्‍तर कोरिया की सरकारी टीवी ने वियतनाम के हनोई में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और किम जोंग उन की वार्ता का एक डॉक्यूमेंट्री जारी किया है। इसमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति को उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सौदेबाजी करते दिखाया गया है। बता दें कि उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग के स्‍वेदश पहुंचने के बाद इस वार्ता को सफल बताया था, ज‍बकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने हनाेई वार्ता को विफल कहा था।
इस डॉक्यूमेंट्री को बुधवार को प्रसारित किया गया। इसमें उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग को एक गौरवशाली नेता के रूप में चित्रित किया गया है। इसमें यह दिखाया गया है कि होटल में किम जोंग किस तरह से मुस्‍कराते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति के साथ टहल रहे हैं। इसमें किम के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका को दशकों पुरानी दुश्‍मनी को खत्‍म करना होगा। उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्‍त करना होगा।

खास बात यह है कि इसमें किम-ट्रंप वार्ता को एक सफल वार्ता के रूप में उकेरा गया है। दोनों नेताओं के बीच गतिरोध के बिंदुआें को नहीं प्रदर्शित किया गया है। गौरतलब है कि यह डॉक्यूमेंट्री ऐसे समय जारी की गई है, जब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने यह आरोप लगाया है कि उसने अपने लॉन्ग-रेंज रॉकेट लांच साइट पर कुछ सुविधाएं बहाल कर रहा है, जो पिछले साल निरस्‍त्रीकरण चरणों के तहत नष्‍ट हो गई थी। इस सूचना के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा है कि यह अमेरिका के लिए चेतावनी है। 
बुधवार को ट्रंप ने कहा कि अगर उत्‍तर कोरिया में रॉकेट साइट के पुनर्निर्माण की जानकारी सच हुई तो यह अमेरिका के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्‍होंने कहा यह अमेरिका के लिए एक चेतावनी होगी। हालांकि, उन्‍होंने कहा इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्‍दबाजी होगी। इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा है कि यदि प्‍योंगयांग अपने परमाणु कार्यक्रम का त्‍याग नहीं करता तो अमेरिका अपने प्रतिबंधों को और सख्‍त करेगा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.