Move to Jagran APP

Myanmar में सैन्य सरकार का विरोध तेज, विद्रोह कर रहे लोगों ने विमान पर की गोलीबारी, 63 यात्रियों की बची जान

म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोह कर रहे लोगों पर एक यात्री विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। अधिकारी के अनुसार जैसे ही प्लेन उतरने की तैयारी कर रहा था विद्रोही गुटों ने गोलीबारी कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Mahen KhannaPublished: Sat, 01 Oct 2022 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 01:22 PM (IST)
Myanmar में सैन्य सरकार का विरोध तेज, विद्रोह कर रहे लोगों ने विमान पर की गोलीबारी, 63 यात्रियों की बची जान
म्यांमार की सैन्य सरकार का विरोध तेज।

बैंकाक, एजेंसी। म्यांमार की सैन्य सरकार का विरोध लगातार तेज हो रहा है। विद्रोह कर रहे लोग लगातार सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अब सरकार ने पूर्वी राज्य काया में विद्रोह कर रहे लोगों द्वारा एक यात्री विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जैसे ही शुक्रवार को प्लेन उतरने की तैयारी कर रहा था, विद्रोही गुटों ने गोलीबारी कर दी।

loksabha election banner

एक यात्री को लगी गोली

म्यांमार की सैन्य के अनुसार इस गोलीबारी में एक यात्री घायल हो गया है। यात्री को गोली लगने की बात कही गई है। हालांकि, विद्रोही समूहों ने आरोप से इनकार किया है। राज्य टेलीविजन एमआरटीवी ने कहा कि म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का विमान 63 यात्रियों को ले जा रहा था, यह पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव में उतरने वाला था।

मेजर जनरल बोले- ये आतंकी हमला

म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जा मिन टुन ने कहा कि गोलीबारी कारेन्नी नेशनल प्रोग्रेसिव पार्टी से संबंधित आतंकवादियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि यात्री विमान पर इस तरह का हमला एक युद्ध अपराध है। जो लोग और संगठन शांति चाहते हैं, उन्हें इस मुद्दे की चौतरफा निंदा करनी चाहिए।

विमान के निचले हिस्से से घुसी गोली

स्थानीय मीडिया के अनुसार गोली विमान के निचले हिस्से से घुस गई थी। जैसे ही विमान हवाई अड्डे पर लैंड करने से लगभग 4 मील (6.5 किलोमीटर) की दूरी पर था, तो 3,500 फीट की ऊंचाई पर गोलीबारी की गई। जिसके बाद एक यात्री घायल हो गया। बाद में घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- म्यांमार के सैन्य शासक की आलोचना करने वाली मॉडल के थाईलैंड में प्रवेश पर लगी रोक, स्वदेश वापसी को लेकर भयभीत

Myanmar:आंग सान सू की एक और मामले में दोषी करार, कोर्ट ने दी 3 साल की कड़ी सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.