Move to Jagran APP

म्यांमार के जनरलों पर चले रोहिंग्या नरसंहार का मुकदमा: यूएन

रोहिंग्याओं के नरसंहार के लिए म्यांमार के सेनाध्यक्ष मिन आंग हलाइंग समेत पांच अन्य जनरलों को दोषी माना गया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 07:59 AM (IST)
म्यांमार के जनरलों पर चले रोहिंग्या नरसंहार का मुकदमा: यूएन
म्यांमार के जनरलों पर चले रोहिंग्या नरसंहार का मुकदमा: यूएन

जेनेवा, रायटर। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने कहा है कि रखाइन में रोहिंग्या मुस्लिमों के नरसंहार के लिए म्यांमार के जनरलों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। यूएन जांचकर्ताओं की सोमवार को जारी रिपोर्ट में रोहिंग्याओं के नरसंहार के लिए म्यांमार के सेनाध्यक्ष मिन आंग हलाइंग समेत पांच अन्य जनरलों को दोषी माना गया है।

loksabha election banner

रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार की सरकार रोहिंग्याओं के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और हिंसा को रोकने में विफल रही। रिपोर्ट में कहा गया है, 'सेना के बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ रखाइन प्रांत में हिंसा करने के काफी सुबूत मौजूद हैं।' म्यांमार ने हालांकि इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में आतंकी संगठन अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी ने म्यांमार की पुलिस और सेना की करीब 30 चौकियों पर हमला किया था। इसके बाद प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी थी। करीब सात लाख रोहिंग्याओं ने जान बचाने के लिए बांग्लादेश में शरण ली थी। यूएन ने इस नरसंहार को जातीय सफाई करार दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.