Move to Jagran APP

जानवरों से कैसे प्रेम करते हैं इसकी मिसाल दी है इस दंपति ने

दाशा सेबेलोवा और उनके पति रोस्तीस्लैव सेबेलोवा को जानवरों से बहुत लगाव है। वे घर में पले सभी जानवरों को बेहद सुखद माहौल देते हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 02:45 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 03:46 PM (IST)
जानवरों से कैसे प्रेम करते हैं इसकी मिसाल दी है इस दंपति ने
जानवरों से कैसे प्रेम करते हैं इसकी मिसाल दी है इस दंपति ने

प्राग (एजेंसी)। कहते हैं कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है। लेकिन यहां चेक गणराज्य के बर्नो शहर में एक दंपती ने इस कहावत को नई दिशा दे दी है। उन्होंने जानवरों से दोस्ती के बजाय परिवार का रिश्ता बना लिया है। उनके घर में एक-दो नहीं बल्कि 18 पालतू कुत्ते रहते हैं। उनके अलावा कुछ घोड़े, बिल्ली,बकरी और तोते भी रहते हैं।

loksabha election banner

दरअसल दाशा सेबेलोवा और उनके पति रोस्तीस्लैव सेबेलोवा को जानवरों से बहुत लगाव है। वे घर में पले सभी जानवरों को बेहद सुखद माहौल देते हैं। सभी कुत्तों के सोने के लिए बेड है, खाने के लिए डाइनिंग टेबल है और सबके अलग-अलग कपड़े भी हैं।

इतना ही नहीं, वह इनका ख्याल बिलकुल अपने बच्चों की तरह रखते हैं। दंपती की दो बच्चियां सोफिया और सारा हैं। वे भी दिनभर जानवरों के साथ खेलती हैं। इनका परिवार शहर में काफी लोकप्रिय हो गया है। 

शेर के साथ सोती है ये दिलेर लड़की

शेर जैसे खूंकार जानवर की मात्र कल्पना करने से भी कोई डर जाता है। लेकिन एक ऐसी दिलेर लड़की भी है जो शेर के साथ ना सिर्फ रहती है बल्कि उसके साथ एक ही बिस्तर पर सोती भी है। लोग उसे देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। इस महिला का नाम है मेलानी ग्रिफिथ और वो एक एक्ट्रेस हैं।

लोग कुत्ते को पालतू जानवर की तरह अपने घर पर रखते हैं लेकिन मेलानी ने अपने घर में एक खूंखार अफ्रीकी बब्बर शेर को अपना पालतू बना रखा है। उनके इस शेर का नाम नील है। मेलानी का परिवार इस शेर को अफ्रीका से लेकर आया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मेलानी और उनका शेर नील एक ही बिस्तर में सोते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिलानी खेल- खेल में नील के मुंह में अपना सिर रख कर आराम से सो भी जाती है।

यह भी पढ़ें: भीषण ठंड में स्कूल जाते बच्चे की तस्वीर वायरल, बालों में जमी है बर्फ और हाथ सूजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.