कोरोना वायरस के चलते मोरक्को की जेल से रिहा किए जाएंगे 5,654 कैदी
इस उत्तरी अफ्रीकी देश में अब तक 919 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 59 लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है।
By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 03:57 PM (IST)
रबात, रॉयटर्स। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने 5 हजार से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कैदियों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है। किन कैदियों को रिहाई मिलेगी उनका चयन उम्र, स्वास्थ्य, जेल में बिताई गई समयावधि और अच्छे बर्ताव के आधार पर किया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि इस उत्तरी अफ्रीकी देश में अब तक 919 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 59 लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें