प्रशांत महासागर में भूकंप का न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक असर, सुनामी की चेतावनी
Earthquake Updates दक्षिण प्रशांत महासागर में आए तेज भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। शक्तिशाली भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड वनुआतू फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
सिडनी, एएफपी। दक्षिण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। शक्तिशाली भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा है, जो ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है।
TSUNAMI CONFIRMED. Observation - Norfolk Is at 2:15am AEDT. MARINE THREAT warning for LORD HOWE ISLAND. Issued by JATWC 3:01 AM AEDT Thu 11 Feb 2021. Tsunami affecting marine area commencing after 2:45 am AEDT Thu, persisting for several hours Warnings at: https://t.co/cuhd1HTN87" rel="nofollow pic.twitter.com/KtL1fMMoyh— Bureau of Meteorology, Australia (@BOM_au) February 10, 2021
इसके साथ ही अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है।
यहां भूंकप आने की संभावना रहती है ज्यादा
बता दें कि इस क्षेत्र में भूकंप आने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि यह महासागर के चारों ओर भूकंपीय दोष लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला 'रिंग ऑफ फायर' के साथ स्थित है।
जानिए क्या होता है सुनामी
समुद्र के भीतर अचानक जब बड़ी तेज हलचल होने लगती है तो उसमें उफान उठता है। इससे ऐसी लंबी और बहुत ऊंची लहरों का रेला उठना शुरू हो जाता है जो तेज आवेग के साथ आगे बढ़ता है। इन्हीं लहरों के रेले को सूनामी कहते हैं। मालूम हो कि सूनामी एक जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है तेज लहरें। बताते चलें कि 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया और भारत समेत कई देशों में भयानक सुनामी आई थी। जिसमें काफी जान माल का नुकसान हुआ था।