चिली से गायब हुए सैन्य विमान का चला पता, हुआ क्रैश
चिली में गायब हुए एक सैन्य विमान का पता चल गया है। दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार बचे हुए लोगों की मौत हो गई है।
सैंटियागो, एपी। चिली में गायब हुए एक सैन्य विमान का पता चल गया है। दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार बचे हुए लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह प्लेन क्रैश हो गया था, इस दौरान इस प्लेन में सवार 38 लोगों की मरने की बात कही जा रही है। वहीं लोगों के अवशेषों की पहचान की जा रही है। फिलहाल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। सोमवार को हरक्यूलिस सी 130 विमान शाम को अंटार्कटिका जा रहा था। उसी दौरान रहस्यमय तरीके से यह विमान गायब हो गया था।
अवशेषों की पहचान शुरू
इस विमान में गायब हुए लोगों के अवशेषों की पहचान की जा रही है। बता दें कि वायु सेना की तरफ से कहा गया था कि विमान का रेडिया संपर्क टूटने गया था। इसके बाद इस विमान को खोजने के लिए दूसरों देशों से भी मदद ली गई।
इन देशों से ली गई थी मदद
चिली में गायब हुए विमान के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई विमान लिए गए हैं। यह विमान इसकी खोज में लगाए गए थे। इसके अलावा कहा गया था कि जिस स्थान से प्लेन का संपर्क टूटा है उस तरफ भी पूरी जांच की जा रही है।
राष्ट्रपति ने जताई थी निराशा
हरक्यूलिस सी 130 विमान में 17 क्रू मेंबर और 21 यात्री सवार थे। वहीं राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने इस घटना पर निराश जताई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विमान को खोजने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
इससे पहले भी खो चुके हैं विमान
हवाई विमान खोन की यह पहला घटना नहीं है। इससे पहले भी देशभर से विमानों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबरें आती रहती हैं।
इससे पहले सैन्य विमान की तालश के दौरान इस विमान का एक हिस्सा मिला था। जानकारियों के मुताबिक, यह मलबा समुद्र से मिला था। यही से इस विमान का संपर्क टूट गया था।