Move to Jagran APP

लीबिया में भाग रहे कई प्रवासियों पर गोलीबारी, 15 की मौत

लीबिया की गुप्त जेल में रखे गए प्रवासियों और शरणार्थियों को भागने के दौरान गोली मार दी गई।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 06:41 AM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 07:26 AM (IST)
लीबिया में भाग रहे कई प्रवासियों पर गोलीबारी, 15 की मौत
लीबिया में भाग रहे कई प्रवासियों पर गोलीबारी, 15 की मौत

न्यूयार्क (प्रेट्र)। डॉक्टर्स विदआउट बार्डर्स ने शनिवार को बताया कि मानव तस्करों द्वारा बंदी बनाकर रखे गए 100 से ज्यादा प्रवासियों और शरणार्थियों में से कई गोलीबारी में मारे गए और घायल हो गए। उत्तर पश्चिम लीबिया की गुप्त जेल में रखे गए प्रवासियों और शरणार्थियों को भागने के दौरान गोली मार दी गई।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संगठन ने कहा कि बुधवार रात हुई घटना में बचे लोगों ने बताया है कि कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 40 अन्य जख्मी हुए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

संगठन ने बताया कि बानी वलीद शहर में बचकर भागे लोगों को फिर से बंदी बनाने के लिए अपहरणकर्ता और बंदूकधारी उनका पीछा कर रहे थे। ऐसे में सुरक्षा बलों, अस्पताल और नगर निकाय के कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि बचे हुए लोगों में अधिकतर इथोपिया और सोमालिया के किशोर और किशोरी हैं। सभी यूरोप में शरण लेने की कोशिश में थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें तीन साल से बंदी बनाकर रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.