Michelle Bachelet China Visit: सोमवार को चीन की यात्रा पर रवाना होंगी मिशेल बाचेलेट, सुदूर पश्चिमी शिनजियांग का भी करेंगी दौरा
यूएनएचआरसी प्रमुख मिशेल बाचेलेट सोमवार को चीन की यात्रा पर रवाना होंगी। उनकी यह बहु प्रतिक्षित चीन यात्रा है। यात्रा के दौरान वो चीन के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग का भी दौरा करेंगी। लेकिन बीजिंग में लगे कोरोना प्रतिबंधों के कारण वो वहां नहीं जाएंगी।
जिनेवा, एएफपी: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद प्रमुख मिशेल बाचेलेट सोमवार को चीन के दौरे के लिए रवाना होंगी। चीन यात्रा के दौरान यूएनएचआरसी प्रमुख चीन के शिनजियांग प्रांत का भी दौरा करेंगी। बाचेलेट की यह बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा है, जिसका ड्रैगल लगातार विरोध करता आ रहा है। यूएनएचआरसी प्रमुख के कार्यलय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बाचेलेट चीन यात्रा के दौरान ग्वांगझू और शिनजियांग के दौरे पर तो जाएंगी। लेकिन बीजिंग में लगे कोरोना प्रतिबंधों के कारण वो वहां नहीं जाएंगी।
खबर में अपडेट जारी है।