मेक्सिको में लाइव TV के दौरान गुस्साए होस्ट ने ड्रोन को मारी लात, कोलंबियाई मॉडल का चेहरा हुआ जख्मी
मेक्सिको में एक लाइव टीवी शो के दौरान होस्ट अर्नेस्टो चावाना ने गुस्से में एक ड्रोन को लात मार दी, ...और पढ़ें
HighLights
लाइव टीवी शो में होस्ट ने ड्रोन को लात मारी
ड्रोन उड़कर मॉडल इसाबेला रोजास के चेहरे पर लगा
मॉडल घायल हुई, होस्ट ने बाद में माफी मांगी
डिजिटल डेस्क, मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक मशहूर टीवी होस्ट ने लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान गुस्से में प्रोडक्शन ड्रोन को लात मार दी और वो ड्रोन उड़कर सीधे एक महिला कंटेस्टेंट के चेहरे पर जा लगा। 26 अक्टूबर को मॉन्टेरी शहर में 'चैनल 6' पर प्रसारित होने वाले एंटरटेनमेंट शो 'एस शो' (Es Show) के दौरान ये हैरान करने वाली घटना हुई।
होस्ट अर्नेस्टो चावाना जब स्टूडियो में मंडरा रहे छोटे ड्रोन से परेशान हो गए तो उन्होंने उसे लात मार दी। लेकिन ड्रोन ऊपर की ओर उछलकर कोलंबियाई मॉडल और डांसर इसाबेला रोजास (ला कोलंबियाना) के चेहरे से टकरा गया। दर्द के मारे रोजास तुरंत झुक गईं और इलाज के लिए उन्हें कुछ समय के लिए सेट से बाहर जाना पड़ा।
स्टूडियो के फुटेज में अफरा-तफरी का माहौल दिखा जब शो के बाकी सदस्य मॉडल की मदद के लिए उनकी ओर दौड़े। बाद में उसने अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि उस चोट की वजह से उसके होंठ पर एक कट लग गया था।
सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़
वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया जिस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। कई लोगों ने होस्ट की आलोचना की क्योंकि उसने तुरंत मॉडल से माफी नहीं मांगी।
एक यूजर ने लिखा,'सबसे बुरी बात यह है कि जब उसे एहसास हुआ कि उसने लड़की को चोट पहुंचाई है, तो माफी मांगने या अपनी गलती मानने के बजाय वह चिल्लाता रहा कि ड्रोन को बाहर निकालो! उन्हें उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए और तुरंत शो से हटा देना चाहिए।'
एक और यूजर ने कमेंट किया, 'बेचारी लड़की! और वह आदमी उसे सांत्वना देने या माफी मांगने का दिखावा तक नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि वह उस प्रोडक्शन हाउस और उस आदमी पर केस करेगी।
कोई ऐसा कैसे कर सकता है? क्या उसे अपने आस-पास मौजूद बेकसूर लोग दिखाई नहीं देते?' एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, 'कितना गैर-पेशेवर बर्ताव है! उम्मीद है कि वे अपनी इस बेवकूफी की जिम्मेदारी लेंगे।'
ड्रोन से मॉडल के चेहरे पर लगी चोट
बाद में चवाना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि वह इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। प्रोडक्शन टीम के प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की कि नुकसान की भरपाई की जाएगी। मेडिकल मदद मिलने के बाद रोजास शो में वापस लौट आईं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मामूली चोटें आई थीं, हालांकि उनकी मेडिकल स्थिति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
