दुबई-लंदन एमिरेट्स फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आपातकालीन लैंडिंग
दुबई से लंदन (हीथ्रो) जा रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के एक विमान को रास्ते में अचानक डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान के ...और पढ़ें

दुबई-लंदन एमिरेट्स फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
विमान में एक यात्री की तबीयत हो गई थी खराब
केबिन क्रू ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी हरसंभव मदद की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से लंदन (हीथ्रो) जा रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के एक विमान को रास्ते में अचानक डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई, जिसके बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में उतारा गया।
एयरलाइन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उड़ान संख्या ईके31 ने फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के जमीन पर उतरते ही बीमार यात्री को तुरंत आगे के इलाज और डॉक्टरी सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विमान के क्रू मेंबर्स ने की मदद
एमिरेट्स ने बताया कि उड़ान के दौरान जब यात्री की तबीयत बिगड़ी, तो केबिन क्रू ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी हरसंभव मदद की। इसके साथ ही विमान के लैंड होने से पहले ही फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई थी।
एयरलाइन के मुताबिक, यह विमान स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे लंदन हीथ्रो के लिए अपनी आगे की यात्रा पर दोबारा रवाना होने के लिए तैयार था।
गौरतलब है कि यह घटना ठीक उस घटना के अगले दिन सामने आई है, जब दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की एक फ्लाइट को कॉकपिट में कथित हमले के बाद सऊदी अरब की तरफ मोड़ना पड़ा था।
