Move to Jagran APP

इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़, 77 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:27 AM (IST)
इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़, 77 लोगों की मौत, दर्जनों लापता
इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़, 77 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

जकार्ता एएफपी। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 77  लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैैं। इलाके मेें अफरातफरी मची हुई है। स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

prime article banner

 अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जयपुरा जिले के कई गांवों में करीब शाम 6 बजे मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। इस हादसे में सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपदा प्रबंधन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि बाढ़ दर्जनों घर, भवन, पुल को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे लगभग 4,000 लोग बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत शिविरों में रखा जा है। बाढ़ से सिर्फ सेंतानी शहर में 51 लोगों की मौत की खबर है। पापुआ की राजधानी जयपुरा में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में भी अनेक लोगों की दबकर मौत हो गई।

इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सिमबोलोन ने बताया कि भूस्खलन की वजह से नदी के पानी का प्रवाह बाधित हुआ। इससे मिट्टी का कटान हुआ और अचानक बाढ़ आने की वजह बना।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बचाव दल अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव दल पेड़ गिरने, चट्टानों और कीचड़ के चलते सभी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

बता दें कि इंडोनेशिया में इस तरह के प्राकृतिक आपदा से हर साल बड़ा नुकसान होता है। इस साल जनवरी में आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इसी महीने जावा में आए भूकंप में लोगों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया। इंडोनेशिया में बरसात का मौसम अक्टूबर से अप्रैल तक रहता है और इस दौरान भारी बारिश होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.