Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Missile Attacks: यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी मिसाइलों से हमला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

    By Devshanker ChovdharyEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 04:53 PM (IST)

    रूस ने आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर कई मिसाइल हमले किए। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो वायरल हैं जिससे भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    Hero Image
    यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक, वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े।

    कीव, आनलाइन डेस्क। रूस ने आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर कई मिसाइल हमले किए। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हमले के बाद, सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो वायरल हैं, जिससे भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यूक्रेन के स्थानीय लोगों और पत्रकारों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नष्ट हुई इमारतों और मिसाइलों के कारण विशाल गड्ढों से धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    यूक्रेन के स्वतंत्र पत्रकार इलिया पोनोमारेंको ने इन हमलों का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें शहर के बीचों-बीच एक पुल चंद सेकेंड्स में नष्ट होते हुए दिख रहा है। हालांकि वीडियो में दिख रहा है कि पुल पर आवाजाही नहीं हो रहा था और बिल्कुल सुनसान था।

    वहीं, एक दूसरे वीडियो में मध्य कीव में शेवचेंको पार्क में हुई तबाही दिख रहा है, जिसे यूक्रेन में वाल स्ट्रीट जर्नल के एक पत्रकार मैथ्यू लक्समूर ने शेयर किया है। पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा कि ये पार्क शहर का सबसे व्यस्त पार्कों में से एक है। यहां हमेशा लोगों की भीड़ होती है। वीडियो में एक बड़ा गड्ढा, जली हुई शाखाएं और धुआं दिखाई दे रहा है।

    हमले के बाद चीखते-चिल्लाते लोग

    इस तरह की कई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें मिसाइल हमले से हुए नुकसान को देखा जा सकता है। वीडियो में लोग कहीं भागते हुए दिख रहे हैं, तो कहीं चीखते और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तरह की एक वीडियो एक लड़की ने शेयर किया है, जिसमें वह एक स्ट्रीट पर चलती हुई नजर आ रही है और तभी वहां मिसाइल हमला होता है। इसके बाद लड़की के चेहरे पर डर साफ दिखने लगता है।

    मिसाइल हमले में कई लोगों की मौत

    बता दें कि यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 75 मिसाइलें लांच किया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। ये ताजा हमले रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के बाद हुए हैं। दो दिन पहले ही इस पुल पर धमाका हुआ था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर धमाके के वक्त आग लग गई थी। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी।

    ये भी पढ़ें: यूक्रेन पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला, जेलेंस्की बोले- रूस ने किया ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल; बड़ी बातें

    ये भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर दागी 75 मिसाइलें, 8 लोगों की मौत; कई घायल