Move to Jagran APP

फ्रांस: म्यूजियम में आकर छिप गया अनजान शख्स, अरबी भाषा में लिखे धमकी भरे संदेश

फ्रांस के सेंट राफेल स्थित एक म्यूजियम में अनजान शख्स आकर छुप गया। पुलिस ने जब उसे बाहल निकालने की कोशिश की तो उसने अरबी भाषा में धमकी देना शुरू कर दिया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 02:21 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 02:24 PM (IST)
फ्रांस: म्यूजियम में आकर छिप गया अनजान शख्स, अरबी भाषा में लिखे धमकी भरे संदेश
फ्रांस: म्यूजियम में आकर छिप गया अनजान शख्स, अरबी भाषा में लिखे धमकी भरे संदेश

पेरिस,एएनआइ। दक्षिण फ्रांस में बुधवार को सेंट राफेल स्थित एक म्यूजियम में अनजान शख्स आकर छिप गया। म्यूजियम द्वारा तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शख्स को बाहर निकलने के लिए कहा तो उसने अरबी भाषा में धमकी देना शुरु कर दिया। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार अभी तक ये पता नहीं है कि उस शख्स ने किसी व्यक्ति को बंधक बनाया हुआ है या फिर उसके पास किसी तरह के कोई हथियार तो मौजूद नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और म्यूजियम को चारो ओर से घेरा हुआ है।

loksabha election banner

डेली मेल के अनुसार शख्स ने दीवार पर धमकी भरे संदेश लिखे। फिलहाल पुलिस ने म्यूजियम को चारो तरफ से घेरा हुआ है। खबरों के अनुसार, ये शख्स बुधवार देर रात म्यूजियम में आकर छिप गया था। अब पुलिस इससे बात करने की कोशिश कर रही है लेकिन, ये शख्य ना तो सरेंडर करने के लिए तैयार है और ना ही पुलिस से बात करने के लिए। 

पुलिस को इस बारे में म्यूजियम में काम करने वाली एक महिला ने जानकारी दी। दरअसल, सुबह जब ये महिला म्यूजियम पहुंची तो उसे दीवार पर अरबी भाषा में लिखे हुए संदेश दिखे। इन संदेशों में से एक में लिखा था कि म्यूजियम नर्ख बन जाएगा। महिला ने सुबह जब म्यूजियम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला क्योंकि वह अंदर से बंद था। महिला को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई उसने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिसऔर म्यूजियम के बाकी लोगों को दी। फिलहाल पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह इस इलाके से दूर रहें। क्योंकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि इस शख्स के पास हथियार है या नहीं। सेंट-राफेल फ्रांस-इटली सीमा के पास एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक केंद्र है। यहां छोटे संग्रहालय मौजूद होने के साथ एक मध्ययुगीन चर्च शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.