विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलमेट में फोम की जगह भरे 7 लाख रुपये, नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग में पकड़ाया युवक

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:46 AM (IST)

एक युवक को नेपाल सीमा पर हेलमेट में 7 लाख भारतीय रुपये छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी विशाल ...और पढ़ें

नेपाल सीमा पर हेलमेट में 7 लाख रुपये छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

नेपाल सीमा पर हेलमेट में 7 लाख रुपये छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

HighLights

  1. युवक ने हेलमेट में 7 लाख भारतीय रुपये छिपाए।

  2. नेपाल सीमा पर पिपलबोट चेकपोस्ट पर पकड़ा गया।

  3. आरोपी विशाल यादव महराजगंज, नौतनवा का निवासी।

जासं, भैरहवा (नेपाल)। एक युवक ने हेलमेट को ही नकदी छिपाने का ठिकाना बना दिया। अंदर लगी फोम की परत बीच से निकालकर उसकी जगह सात लाख भारतीय रुपये की गड्डियां भर दीं। किनारों का फोम जस का तस छोड़ दिया, ताकि बाहर से हेलमेट सामान्य नजर आए, लेकिन सीमा पर जांच के दौरान पकड़ा गया।

सशस्त्र पुलिस के डीएसपी गोपी भट्टराई के मुताबिक, आरोपित विशाल यादव महराजगंज जिले के नौतनवा का रहने वाला है। सितंबर को नेपाल जाते वक्त रुपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित पिपलबोट चेकपोस्ट पर तलाशी ली गई तो हेलमेट से सात लाख रुपये बरामद हुए।

बरामद रकम में 500 रुपये के 1300, 200 रुपये के 200 और 100 रुपये के 100 नोट शामिल हैं। युवक के पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो खाली चेक और मोबाइल फोन भी मिला।