पूर्वी कांगो में बड़ा हादसा, खदान धंसने से 200 से अधिक लोगों की मौत
पूर्वी कांगो के रूबाया क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कोल्टन खदानों में भीषण भूस्खलन हुआ। एम-23 विद्रोही गुट के ...और पढ़ें

पूर्वी कांगो में बड़ा हादसा खदान धंसने से 200 से अधिक लोगों की मौत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में कोल्टन खदानों में हुए भीषण भूस्खलन ने सैकड़ों मजदूरों की जान ले ली है। बुधवार को भारी बारिश के बाद रूबाया क्षेत्र में यह घटना हुई, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
यह खदानें एम-23 विद्रोही गुट के नियंत्रण में थीं, जहां अचानक जमीन धंसने से मजदूर कीचड़ में दब गए। अधिकारियों के अनुसार, कई शव अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है, जबकि कुछ घायलों को 50 किलोमीटर दूर गोमा शहर भेजा गया है।
असुरक्षित तरीके से खोदी जाती हैं खदानें
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रूबाया में खदानें असुरक्षित तरीके से खोदी जाती हैं, जहां सैकड़ों मजदूर एक ही गड्ढे में उतरते हैं। यह खदानें दुनिया की लगभग 15 प्रतिशत कोल्टन आपूर्ति करती हैं, जो स्मार्टफोन और कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले टैंटलम का प्रमुख स्त्रोत है। एम-23 विद्रोही गुट इस व्यापार से हर महीने लाखों डालर कमाता है।
