वेनेजुएला में मचाडो की सालभर बाद वतन वापसी, मादुरो के कार्यकाल के दौरान छिपकर बिताया समय
वेनेजुएला की लोकप्रिय विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो एक साल के निर्वासन के बाद अपने देश लौट आई हैं।

वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मचाडो। (फाइल फोटो।)
HighLights
मारिया मचाडो एक साल के निर्वासन के बाद वेनेजुएला लौटीं।
उनकी वापसी लोकतांत्रिक परिवर्तन और निष्पक्ष चुनावों का संकेत।
मादुरो सरकार के खिलाफ विपक्षी नेता का संघर्ष जारी रहेगा।
डिजिटल डेस्क, बोगोटा (कोलंबिया)। वेनेजुएला की सबसे लोकप्रिय विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो लगभग एक साल के निर्वासन के बाद रविवार को अपने देश लौट आई।
प्रवक्ता डेविड स्मोलांस्की ने ने कहा कि यह वापसी लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन और निकट भविष्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष राष्ट्रपति चुनावों की दिशा में एक बड़ा कदम है।मचाडो की वेनेजुएला लौटने की कोशिशें हाल के महीनों में राजनीतिक तनाव से भरी रही हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से विपक्ष का नेतृत्व किया है, जिसमें से अधिकांश समय उन्होंने अपने देश में छिपकर बिताया ताकि गिरफ्तारी से बच सकें।
कब छोड़ा था देश
उन्होंने पिछले वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए देश छोड़ा था। फिर, जब अमेरिका ने जनवरी में काराकास में वेनेजुएला के तानाशाह, निकोलस मादुरो को पकड़ लिया तो ट्रंप प्रशासन ने उनकी दमनकारी सरकार के एक अन्य सदस्य डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति पद पर नियुक्त कर दिया था।
मचाडो ने क्या कहा?
तब से ट्रंप प्रशासन और मचाडो के बीच तनाव बढ़ गया है। मचाडो ने बार-बार अपने देश लौटने और चुनावों के लिए दबाव बनाने का वादा किया है। हाल ही में न्यूयार्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी "आपकी अपेक्षा से जल्दी" होगी।
रविवार को एक्स पर एक संदेश में मचाडो ने लिखा: "मैं यहां हूं। आप सभी के साथ।" उनकी पार्टी ने भी लारा राज्य के एक चर्च में उनकी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके वेनेजुएला आगमन की पुष्टि करती हैं।
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में जेल से छूटते ही विपक्षी नेता जुआन गुआनिपा का अपहरण, आधी रात को बंदूकधारियों ने किया अगवा
