विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्मदिन से ठीक पहले लूला ने हाथ में थामा पहला स्मार्टफोन, युवाओं को रिझाने में जुटे ब्राजील के राष्ट्रपति

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:39 PM (IST)

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा अपने 81वें जन्मदिन से पहले स्मार्टफोन का उपयोग करना सीख रहे हैं ताकि ऑनलाइन पीढ़ी को चुनाव में साध सकें।

लूला ने पहली बार थामा स्मार्टफोन

लूला ने पहली बार थामा स्मार्टफोन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, साओ पोलो। ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव का रनऑफ (दूसरा दौर) है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 81वें जन्मदिन से कुछ समय पहले अपने पहले स्मार्टफोन पर सेल्फी लेना और अन्य चीजें सीख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह ऑनलाइन पीढ़ी को साधने का एक तरीका हो सकता है।

ब्रासीलिया में हाल ही में हुई एक रैली में समर्थकों से बात करते हुए लूला ने कहा, मैं तो सेल्फी का राजा बन रहा हूं, एक असली इंटरनेट यूजर। इससे पता चलता है कि वे सोशल मीडिया पर प्रचार करने के अपने तरीकों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लूला का यह नया तकनीकी कदम ब्राजील की राजनीति में आ रहे पीढ़ीगत बदलाव को दिखाता है।

आज के समय में, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर मौजूद लाखों फालोअर्स को वोटों में बदलने की क्षमता रखने वाला कोई भी उम्मीदवार ब्राजील की सत्ता के शीर्ष तक पहुंच सकता है। इस महीने चुनाव के पहले दौर के साथ-साथ संसदीय चुनाव भी हुए, जिनमें सोशल मीडिया की अच्छी समझ रखने वाले कई युवा उम्मीदवार अपनी-अपनी दौड़ में हावी रहे।

लूला चौथी बार राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनके रास्ते में दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो खड़े हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं। उन्होंने पहले दौर की वोटिंग में सबसे आगे रहकर चुनाव विश्लेषकों को चौंका दिया। 45 वर्षीय यह सीनेटर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ रहे हैं।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)