Move to Jagran APP

नेपाल में हिमस्खनल से गाइड की मौत, एक डच ट्रेकर लापता

नेपाल के मनांग में हिमस्खलन से एक गाइड(guide) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गाइड स्थानीय है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 11:22 AM (IST)
नेपाल में हिमस्खनल से गाइड की मौत, एक डच ट्रेकर लापता
नेपाल में हिमस्खनल से गाइड की मौत, एक डच ट्रेकर लापता

काठमांडू, एएनआइ। नेपाल के मनांग जिले में हिमस्खलन से एक गाइड(guide) की मौत हो गई है। जबकि एक डच ट्रेकर (Dutch trekker) लापता है। हिमस्खलन से मरने वाला गाइड स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लापता डच ट्रेकर को ढूढ़ने में टीम लगी हुई है

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि ऊपरी मनांग, टंकी मनांग, भाखड़ा, घायारू, खंगसर, पिसांग और जिले मुख्यालय के आस-पास इलाकों में हिमस्खनल से काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ये घटना शुक्रवार की है। 

दरअसल, मनांग जिला नेपाल में ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए जाना जाता है। सर्दी के दिनों में यहां पर भारी बर्फबारी और बारिश होती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर फरवरी महीने में इस जिले में बारिश और बर्फबारी सामान्य होती है। लेकिन कभी-कभी यहां पर हिमस्खनल बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से परिवहन और संचार सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इससे पहले अक्टूबर 2018 में पश्चमी नेपाल के माउंट गुर्जा पहाड़ पर हुए हिमस्खलन में करीब नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही शामिल हैं। ये पांचों अपने टीम लीडर किम चांग हो के साथ ट्रेकिंग कर रहे थे। किम बिना सप्लीमेंटल ऑक्सीजन के आठ हजार मीटर से ऊंची 14 चोटियों पर पहुंचने वाले पहले द. कोरियाई थे। उनकी टीम के साथ सहायक स्टाफ के तौर पर चार नेपाली भी जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.