Move to Jagran APP

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश में भारतीय पायलट की मौत, भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त किया

लॉयन एयर फ्लाइट JT-610 टेक ऑफ करने के 13 मिनट बाद से गायब हो गया। बताया जा रहा है विमान क्रैश हो गया है

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:31 PM (IST)
इंडोनेशिया प्लेन क्रैश में भारतीय पायलट की मौत, भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त किया
इंडोनेशिया प्लेन क्रैश में भारतीय पायलट की मौत, भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त किया

जकार्ता, एएनआई। इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना में भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की मौत हो गई है। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने भव्य सुनेजा की मौत की पुष्टि की हैं। भारतीय दूतावास की तरफ से ट्वीट कर इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। इंडोनेशिया की लायन एयरलाइन्स JT610 का विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गया था। विमान के मुख्य पायलट दिल्ली के भव्य सुनेजा थे। विमान में क्रू मेंबर्स सहित विमान में कुल 188 यात्री सवार थे। विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

loksabha election banner

हादसे के बाद जकार्ता में भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, 'आज जकार्ता के लायन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों पर हमारी गहरी संवेदनाएं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय पायलट भव्य सुनेजा जो जेटी 610 उड़ा रहे थे उनकी भी मौत हो गयी है। भारतीय दूतावास संकट केंद्र के संपर्क में है और सभी सहायता के लिए समन्वय कर रहा है।'

       

इसके पहले इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर फ्लाइट JT-610 टेक ऑफ करने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गई है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार प्लेन में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर 189 लोग सवार थे। सभी के मारे जाने की अाशंका व्यक्त की गई थी। सोमवार सुबह जब विमान ने उड़ान भरा, तो उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। 

इस विमान ने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्से मिलना भी शुरू हो गया है।

जानिए कौन हैं पायलट भव्य सुनेजा
क्रैश हुए इंडोनेशिया के लॉयन एयर बोइंग 737 विमान को दिल्ली के मयूर विहार के 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। भव्य सुनेजा ऐल्कॉन पब्लिक स्कूल से पढ़े थे और 2009 में ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इसके बाद वह अमिरात में ट्रेनी रहे।

उन्होंने 7 साल पहले साल 2011 में लॉयन एयर को जॉइन किया था। भव्य के बारे में बताते हुए एक एयरलाइन कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा उनके पास बोइंग-737 उड़ाने का अच्छा अनुभव था और इतने सालों में कोई हादसा नहीं हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.