कालरेस गोन की यात्र पर लेबनान ने लगाई रोक
कालरेस गोन की यात्र पर लेबनान ने लगाई रोक
बेरूत, रायटर। जापान से भागकर लेबनान पहुंचे वाहन निर्माता कंपनी निसान के पूर्व प्रमुख कालरेस गोन की यात्र पर गुरुवार को प्रतिबंध लग गया। लेबनानी अभियोजक ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के सिलसिले में पूछताछ के बाद यह प्रतिबंध लगाया। आर्थिक घोटाले के आरोपी कालरेस की गिरफ्तारी के लिए जापान ने इंटरपोल से अनुरोध किया है। इसी के बाद इंटरपोल ने नोटिस जारी किया है। इस बीच जापान की कानून मंत्री मसाको मोरी ने कालरेस से अनुरोध किया है कि वह जापान लौट आएं और अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ें।
जापान में अवैध कमाई, विश्वास तोड़ने और कंपनी के धन में हेरफेर करने के आरोप में कालरेस को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मिली सशर्त जमानत के तहत वह टोक्यो स्थित अपने आवास पर नजरबंद थे। वहीं से वह 29 दिसंबर को भागकर लेबनान आ गए। कालरेस के पास लेबनान की नागरिकता है और बचपन के कई साल उन्होंने इसी देश में गुजारे हैं।
यही नहीं लेबनान ने कालरेस पर लगे आरोपों के विषय में जापान से जानकारी मांगी है। कहा है कि जब तक यह जानकारी प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक कालरेस से दोबारा पूछताछ नहीं की जाएगी। बेरूत में कालरेस के वकील कालरेस अबू जाऊद ने मीडिया को बताया है कि पूछताछ के दौरान निसान के पूर्व बॉस पूरी तरह से सामान्य थे और उन्होंने सभी सवालों के आराम से जवाब दिए। पूछताछ के बाद कालरेस से उनका फ्रांसीसी पासपोर्ट ले लिया गया। इसी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वह जापान से लेबनान आए थे। ब्राजील में पैदा हुए कालरेस ने कहा, जापान से वह पूरी तरह से वैध तरीके से लेबनान आए।