Move to Jagran APP

Landslide in Brazil: ब्राजील में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से करीब 30 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित

सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं लगभग 32000 परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

By Amit SinghEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 04:16 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 04:16 AM (IST)
Landslide in Brazil: ब्राजील में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से करीब 30 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित
ब्राजील में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से करीब 30 लोगों की मौत

ब्रासीलिया, एपी: ब्राजील में भूस्खलन के कारण करीब 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके पेरनामबुको में हुई भारी बारिश के बाद यह भूस्खलन हुआ है। वहीं प्रांत के एक दूसरे राज्य अलागोस में भारी बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ के कारण दो अन्य लोगों की मौत हुई है।

loksabha election banner

खतरे के साए में हजारों लोग

प्रांत के सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। पेरनामबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि लगभग 32,000 परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं।

विस्थापितों को लिए स्कूलों में आसरा

भारी बारिश के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए लोगों को रेसिफे शहर में स्थित स्कूलों में ठहराया जा रहा है। वहीं, अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.