मलेशिया के राजा ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही छोड़ी राजगद्दी
मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद वी ने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राजगद्दी छोड़ दी है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:52 PM (IST)
कुआलालंपुर, एएफपी। मुस्लिम बहुल देश मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद वी ने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राजगद्दी छोड़ दी है। 1957 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद मलेशिया में पहली बार किसी राजा ने अपना पद छोड़ा है। कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए राजमहल ने इसकी पुष्टि कर दी है।
नवंबर से अवकाश पर चल रहे 49 वर्षीय सुल्तान को लेकर अटकलें थीं कि उन्होंने मिस मॉस्को रही रूसी महिला से शादी कर ली है। राजमहल ने हालांकि सुल्तान के पद छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
सुल्तान ने दिसंबर, 2016 में देश की गद्दी संभाली थी। इलाज के लिए वह बीते नवंबर से अवकाश पर थे। मलेशिया एक संवैधानिक राजशाही राष्ट्र है। देश में हर पांच साल में नया राजा चुना जाता है। इसके लिए मलेशिया के नौ राज्यों के शासकों में चुनाव कराया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें