Move to Jagran APP

उत्‍तर कोरिया: सार्वजनिक इवेंट में नजर आयीं किम की बहन, अटकलों पर लगा विराम

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन सार्वजनिक इवेंट में करीब दो माह बाद नजर आई।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 11:53 AM (IST)
उत्‍तर कोरिया: सार्वजनिक इवेंट में नजर आयीं किम की बहन, अटकलों पर लगा विराम
उत्‍तर कोरिया: सार्वजनिक इवेंट में नजर आयीं किम की बहन, अटकलों पर लगा विराम

सियोल, एपी। करीब दो महीनों से सार्वजनिक इवेंट से लापता उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग अचानक एक गेम इवेंट में नजर आई। इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वाशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को कहा है।

loksabha election banner

उत्‍तर कोरियाई मीडिया में मंगलवार को 150,000 सीट वाले मे डे स्‍टेडियम में भाई के साथ बैठीं किम यो जोंग को ताली बजाते दिखाया गया है। स्‍टेडियम में अन्‍य शीर्ष अधिकारियों के अलावा हजारों जिमनास्‍ट, डांसर व अन्‍य दर्शक मौजूद थे।

किम यो जोंग खुद भी उत्तर कोरिया की बड़ी नामी हस्‍ती हैं। उन्‍होंने पिछले साल दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में विंटर ओलंपिक्‍स का प्रतिनिधित्‍व किया था।

उत्‍तर कोरियाई मीडिया ने इससे पहले उन्‍हें अप्रैल माह में संसद में दिखाया था। वहीं दक्षिण कोरिया के अखबार ने पिछले सप्‍ताह कहा था कि किम जोंग उन ने ट्रंप के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के कारण बहन को सार्वजनिक इवेंट में उपस्‍थित होने से मना किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.