विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी प्रतिनिधिमंडल से मिले Kim Jong Un, दोनों देशों ने अपने रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का किया वादा

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 29 Jul 2023 06:28 AM (IST)

कोरियाई युद्ध की समाप्ति विजय दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन का प्रतिनिधिमंडल प्योंगयांग पहुंचा। उत्तर कोरिया के ...और पढ़ें

चीन के प्रतिनिधिमंडल से किम जोंग उन ने की मुलाकात।(फोटो सोर्स: एपी)
चीन के प्रतिनिधिमंडल से किम जोंग उन ने की मुलाकात।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. चीन के प्रतिनिधिमंडल से किम जोंग उन ने की मुलाकात
  2. उत्तर कोरिया ने कुछ दिनों पहला मनाया विजय दिवस
  3. किम जोंग उन और चीन के प्रतिनिधिमंडल के बीच कई मुद्दों पर हुई बातचीत

सियोल, रॉयटर्स। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (North Korean leader Kim Jong Un) ने चीन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कोरियाई युद्ध की समाप्ति 'विजय दिवस' की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन का प्रतिनिधिमंडल प्योंगयांग पहुंचा। उत्तर कोरिया के राज्य मीडिया ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की कसम खाई है। दोनों देशों के बीच कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।  

(फोटो सोर्स: एपी) 

परेड में दिखे ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 मिसाइल

सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार,  विजय दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में उत्तर कोरिया की नवीनतम ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, यह मिसाइल अमेरिका के किसी भी राज्य पर हमला कर सकता है। केसीएनए ने बताया कि इस कार्यक्रम में जासूसी ड्रोन को भी प्रदर्शित किया गया।

(फोटो सोर्स: एपी)

किम ने की चीनी अधिकारियों की मेजबानी 

किम ने शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य ली होंगजोंग (Li Hongzhong) के नेतृत्व में चीनी अधिकारियों के लिए एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। कोविड महामारी के बाद पहली बार कोई चीनी प्रतिनिधिमंडल उत्तर कोरिया पहुंचा है। इसके पहले चीनी और रूस अधिकारियों के बीच गुरुवार को मुलाकात हुई है।