विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अयातुल्ला खामेनेई को मारना सबसे बड़ी गलती थी', इजरायली नेता का बड़ा बयान

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:57 PM (IST)

इजरायल की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख यायर गोलन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को इजरायल के लिए एक गलती बताया है।

इजरायली विपक्षी नेता ने खामेनेई की हत्या को बताया गलती (फाइल फोटो)

इजरायली विपक्षी नेता ने खामेनेई की हत्या को बताया गलती (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख यायर गोलन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर सवाल उठाते हुए उसे इजरायल के लिए एक गलती करार दिया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गोलन ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका-इजरायल युद्ध की शुरुआत में खामेनेई को निशाना बनाने से इजरायल के राष्ट्रीय हितों को कोई ठोस लाभ नहीं पहुंचा है।

'खामेनेई को मारना गलती'

गोलन ने कहा, मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि खामेनेई को खत्म करना एक गलती थी। ऐसा इसलिए नहीं की वह इस सजा के हकदार नहीं थे, बल्कि इसलिए क्योंकि इससे इजरायल के हितों को कोई वास्तविक फायद नहीं हुआ।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस लक्ष्य को भी पूरी तरह अवास्तविक बताया, जिसमें वे ईरान की सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने का दावा कर रहे हैं।

अमेरिकी-इजरायल हमले में हुई थी खामेनेई थी मौत

गौरतलब है कि 86 वर्षीय अली खामेनेई की मौत युद्ध के पहले ही दिन, 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके लीडरशिप कंपाउंड पर हुए अमेरिका-इज़राइल के एक संयुक्त हवाई हमले में हुई थी। इस हमले में ईरान के कई अन्य शीर्ष सैन्य व प्रशासनिक अधिकारी भी मारे गए थे, जिससे देश पर खामेनेई का दशकों पुराना शासन समाप्त हो गया था।

अपने शासनकाल के दौरान खामेनेई ने ईरान की सशस्त्र सेनाओं और क्षेत्रीय प्रॉक्सी नेटवर्क का कड़ा नेतृत्व किया था। उनके निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने ईरान की कमान संभाली है।

माना जाता है कि मोजतबा अपने पिता की तुलना में कम जोखिम लेने वाले नेता हैं और पद संभालने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से सामने आने के बजाय मुख्य रूप से लिखित बयानों के जरिए ही शासन संचालित कर रहे हैं।