Move to Jagran APP

जापान के क्‍यूशु में बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ दूसरे जगह जाने का आदेश

भारी बारिश के कारण जापान के क्‍यूशु में आए बाढ़ के गंभीर हालात को देखते हुए 6 लाख से अधिक लोगों को विस्‍थापित किया गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 02:11 PM (IST)
जापान के क्‍यूशु में बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ दूसरे जगह जाने का आदेश
जापान के क्‍यूशु में बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ दूसरे जगह जाने का आदेश

क्‍यूशु, एएनआइ। जापान के दक्षिणी पश्चिमी भाग से छह लाख से अधिक लोगों को विस्थापित करने का आदेश जारी किया गया है। मूसलाधार बारिश के कारण इलाके की नदियों का जलस्‍तर तेजी से बढ़ गया है। क्षेत्र को खाली कराने का यह आदेश उत्तरी क्‍यूशु के सागा, फुकुओका और नागासाकी के लिए दिया गया।

loksabha election banner

सागा इलाके में स्‍थित रेलवे स्टेशन पूरी तरह पानी से भर गया है और कई वाहन डूब गए हैं। अनेकों भूस्‍खलन की भी खबर है। इस बाढ़ के कारण अब तक तीन लोग मारे गए और एक लापता है।

क्योडो न्यूज के अनुसार, जापान मेट्रोलोजिकल एजेंसी ने जापान के पश्‍चिमी व उत्‍तरी इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान बताया है। क्युशू रेलवे कंपनी ने कई सेवाएं कैंसल कर दी। देश के मौसम संगठन द्वारा उत्तरी क्‍यूशु के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट का ऐलान कर दिया गया था और करीब एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षा कारणों से अपने घरों को छोड़ने की सलाह दी गई।

कई इलाकों में बाढ़ के कारण हुए नुकसान की खबर आ रही है साथ ही आने वाले कुछ घंटों में गंभीर नुकसान होने की आशंका जताई है। बता दें कि जापानी अधिकारियों की ओर से लोगों से लगातार सुरक्षित क्षेत्रों में जाने का आग्रह किया जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, कहा- भारत ने बिना पूर्व सूचना के नदियों में छोड़ा पानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.