विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजरबैजान में समकक्ष से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार-निवेश और संपर्क बढ़ाने पर हुई व्यापक चर्चा

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM (GMT+05:30)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बाकू में अजरबैजान के अपने समकक्ष जेयहुन बैरामोव से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, निवेश, ...और पढ़ें

जयशंकर ने अजरबैजान में की समकक्ष से मुलाकात (फोटो-MEA)

जयशंकर ने अजरबैजान में की समकक्ष से मुलाकात (फोटो-MEA)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बाकू। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को बाकू में अजरबैजान के अपने समकक्ष जेयहुन बैरामोव से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, पर्यटन तथा संपर्क के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाकू पहुंचे जयशंकर ने क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और बहुपक्षीय ढांचों के तहत सहयोग पर भी चर्चा की।

जयशंकर ने पत्रकारों को बताया कि चर्चा बेहद उपयोगी रही और इससे दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा तय करने में मदद मिली। उन्होंने कहा, हमारी बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित रही। हमने व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहित आर्थिक सहयोग पर बात की, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम हैं। हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं, इसलिए हमें द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को और बढ़ाने की काफी संभावनाएं दिखती हैं।

जयशंकर ने बैरामोव को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।-

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)