Move to Jagran APP

ऐसा दिखता है यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस, आसमान से बरसती है बर्फ

स्विट्जरलैंड का दावोस शहर सिर्फ विश्व आर्थिक फोरम के लिए ही नहीं जाना जाता। वह बर्फीली ढलानों पर स्लेज के मजे के लिए भी जाना जाता है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 04:39 PM (IST)
ऐसा दिखता है यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस, आसमान से बरसती है बर्फ
ऐसा दिखता है यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस, आसमान से बरसती है बर्फ

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। दावोस में एक तरफ जहां विश्व के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के जुटने की सरगर्मी है वहीं इसकी खूबसूरती की जमकर चर्चा हो रही है। दावोस स्विटजरलैंड का एक छोटा सा शहर है। ये आर्थिक जगत की नजर से अहम शहर तो है ही लेकिन इसकी खूबसूरती भी इसको खास बनाती है। ये शहर लैंड वासर नदी के तट पर स्थित है और ये यूरोप के सबसे ऊंचे शहरों में से एक है। इस शहर की पहचान स्की रिजॉर्ट के तौर पर भी है। तो आइए इस शहर की खूबसूरती से रू-ब-रू कराते हैं। 

loksabha election banner

यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस

दावोस स्विट्जरलैंड का एक छोटा शहर है। यह छोटे कस्बे की तरह है जो प्राटिगाउ जिले में स्थित है। ये कस्बा लैंडवासर नदी के किनारे स्थित है। दावोस यूरोप का सबसे ऊंचा शहर है, जो आल्प्स पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है। यह 1,560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दावोस का क्षेत्रफल 283.98 किमी है। जिसमें से 35 प्रतिशत पर खेती होती है, 22.2 प्रतिशत में जंगल है और शेष मात्र 2.3 प्रतिशत पर ही इमारत और सड़कें हैं।

दावोस की कुल आबादी 

साल 2016 के आंकड़ों के अनुसार दावोस की आबादी मात्र 11,060 है। साल 2014 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी में से 27 प्रतिशत विदेशी हैं। जिनमें से 7.3 प्रतिशत जर्मनी के हैं, जबकि 6.9 प्रतिशत पुर्तगाल के हैं। यहां जन्मदर 9.1 है जबकि मृत्युदर 8.2 है। हालांकि ट्रेवल डेस्टिनेशन होने की वजह से यहां 28 हजार गेस्ट बेड हैं, क्योंकि यहां अधिक मात्रा में लोग घूमने आते हैं।

जर्मन भाषा बोलते हैं बहुसंख्यक लोग

दावोस में रहने वाले 86.3 प्रतिशत लोग जर्मन भाषी है। दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा 2.8 प्रतिशत सर्बो-क्रोएट है। इटालिन बोलने वालों की संख्या 2.7 प्रतिशत है।

अप्रैल में होती है सबसे कम वर्षा

दावोस में वर्षा बहुत होती है। यहां अगस्त में 148 मिमी वर्षा होती है। जबकि अप्रैल सबसे शुष्क होता है जब यहां 56 मिमी बारिश होती है। यहां बर्फबारी भी बहुत होती है।

दावोस टूरिस्ट डेस्टीनेशन के साथ-साथ आइस हॉकी के लिए भी फेमस है। इस शहर की टीम स्विट्जरलैंड में टॉप टीमों में से एक है। इस टीम ने 30 से ज्यादा बार स्विस लीग में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत शहर दावोस में इकट्ठी हुई दुनिया लेकिन ये रिपोर्ट चौंका देगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.