Move to Jagran APP

Italy PM Election: एग्जिट पोल में जार्जिया मेलोनी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, इटली को मिल सकती है पहली महिला प्रधानमंत्री

Italy PM Election पीएम पद के लिए रविवार को मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल में जार्जिया मेलोनी की ब्रदर्स आफ इटली पार्टी को बहुमत मिलते दिख रहा है। जार्जिया के नेतृत्व में दक्षिणपंथी गठबंधन संसद में स्पष्ट बहुमत पाता दिख रहा है।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaPublished: Mon, 26 Sep 2022 05:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 05:42 AM (IST)
Italy PM Election: एग्जिट पोल में जार्जिया मेलोनी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, इटली को मिल सकती है पहली महिला प्रधानमंत्री
एग्जिट पोल में जार्जिया मेलोनी की पार्टी को जीत। (फोटो-एपी)

रोम, एजेंसी। इटली में रविवार को आम चुनाव (Italy General Election) के मतदान समाप्त हो गए हैं। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में पीएम पद की उम्मीदवार जार्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की पार्टी ब्रददर्स आफ इटली सबसे ज्यादा वोट पाती दिख रही हैं। जार्जिया के नेतृत्व में दक्षिणपंथी गठबंधन संसद में स्पष्ट बहुमत के लिए तैयार दिख रहा है। मतगणना के बाद अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने की उम्मीद है।

loksabha election banner

गठबंधन को मिलेगा बहुमत

देश के एक प्रमुख टीवी चैनल आरएआई के एक एक्जिट पोल में कहा गया है कि कनसर्वेटिव पार्टी का गठबंधन जिसमें माटेओ साल्विनी की लीग और सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फोर्जा इटालिया पार्टी भी शामिल है उसे बहुमत मिल रहा है। गठबंधन को 41 फीसद और 45 फीसद के बीच जीत हासिल की है। यह संख्या संसद के दोनों सदनों के नियंत्रण की गारंटी के लिए पर्याप्त है।

इसी साल गिरी सरकार 

बता दें कि जार्जा मेलोनी की पार्टी के गठबंधन की सरकार इसी साल गिर गई थी, जिसकी चलते देश में आकस्मिक चुनाव कराए गए हैं। एग्जिट पोल की माने तो लगभग एक चौथाई मतदाताओं ने मेलोनी की पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

जानें कौन हैं जार्जा मेलोनी

जार्जा मेलोनी दक्षिणपंथी विचारधारा वाली यूरोपियन कंजर्वेटिव एंड रिफार्मिस्ट पार्टी का नेतृत्व करती हैं। कंजर्वेटिव पार्टी को फार राइट ब्रदर्स पार्टी भी कहा जाता है। ब्रदर्स पार्टी कुल 20 क्षेत्रों में से सिर्फ दो पर अपना नियंत्रण बना पाई है। बता दें कि रोम की निवासी 45 वर्षीय मेलोनी ने ईश्वर, देश और परिवार पहले के नारे के साथ चुनावी प्रचार किया। वे हमेशा आप्रवास विरोधी नीतियों और एलजीबीटीक्यू और गर्भपात के अधिकारों को कमजोर करने की वकालत करती आई हैं।

खेल मंत्री रह चुकी मेलोनी

इटली की दक्षिणपंथी सोच वाली ब्रदर्स पार्टी की साझेदार पूर्व उप-प्रधानमंत्री माटेओ साल्विनी बर्लुस्कोनी की पार्टी भी उनके गठबंधन में शामिल है। साल्विनी को मेलोनी की सफलता के कर्ताधर्ता भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने ही मेलोनी को खेल मंत्री के रूप में नामित किया था जिसके बाद से वे सुर्खियों में आई थीं।

यह भी पढ़ें- Giorgia Meloni: जियोर्जिया मेलोनी कौन हैं? जो बन सकती हैं इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.