Italy: गर्मियों में बर्फ को पिघलने से बचाने के लिए ग्लेशियर को सफेद चादर से ढका, देखें Video
उत्तरी इटली में प्रेसेना ग्लेशियर 1993 से अपनी मात्रा का एक तिहाई से अधिक हिस्सा खो चुका है।
रोम, रायटर। इटली के प्रेसेना ग्लेशियर को एक विशाल सफेद चादर से ढक दिया गया है। इसके पीछे कारण बर्फ को पिघलने से रोकना है। ग्लेशियर, उत्तरी शहर ट्रेंटो के पास है, जहां जून में 100,000 से अधिक वर्ग मीटर सफेदचादर से कवर किया गया। बताया गया कि गर्मी के महीनों के दौरान ग्लेशियर पर धूप के प्रभाव को कम करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया। प्रयास है कि बर्फ कम पिघले। कम से कम 24 एकड़ जमीन को सफेद चादर से ढका गया है।
उत्तरी इटली में, प्रेसेना ग्लेशियर 1993 से अपनी मात्रा का एक तिहाई से अधिक हिस्सा खो चुका है। 2008 में जब परियोजना शुरू हुई थी, तब तकरीबन 30,000 वर्ग मीटर को कवर करने के बाद, अब 100,000 वर्ग मीटर को कवर किया जाता है।
WATCH: A glacier in Italy has been covered with giant white sheets to protect the ice from melting during the summer months pic.twitter.com/7lD95Pf2MB
— Reuters India (@ReutersIndia) July 15, 2020
वहीं, बात इटली की हो रही है तो यहां बता दें कि इटली कोरोना वायरस से प्रभावित उन देशों की लिस्ट में रहा है, जहां भारी महामारी फैली। अभी भी यहां कोरोना के मामले आ रहे हैं, लेकिन एक समय था जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के इटली के हालत देखकर दुखी थे। इटली में मामले 243, 344 तक पहुंच गए। वहां लगभग 35000 लोगों की जान चली गई।
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति चिंताजनक है। हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दुनिया में पिछले 24 घंटे में 2.15 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5,311 लोगों की मौत हो गई। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है और अबतक 78 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। दुनियाभर में अभी भी 50 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। ब्राजील में 19 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।