गाजा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने पर भड़का इजरायल, निर्देशकों की नागरिकता छीनने की प्रक्रिया शुरू
इजरायली संस्कृति मंत्री मिकी जोहर ने गाजा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'नाजा' की कड़ी आलोचना की है, जिसने वेनिस फिल्म फेस्टिवल ...और पढ़ें

गाजा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक की नागरिकता रद करेगा इजरायल
HighLights
इजरायली मंत्री मिकी जोहर ने 'नाजा' डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की।
फिल्म ने वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीता।
निर्देशकों की नागरिकता रद करने की धमकी, देशद्रोह बताया।
एएनआई, यरुशलम। इजरायल के संस्कृति मंत्री मिकी जोहर ने इजरायली डॉक्यूमेंट्री नाजा की आलोचना की और कहा कि वे इसके निर्देशक युवल अब्राहम और राहेल जोर की नागरिकता रद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे। डॉक्यूमेंट्री ने वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी प्राइज जीती है।
यह फिल्म गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की सोची-समझी सामूहिक हत्या का आरोप लगाती है।
इजरायली मंत्री मिकी जोहर ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की जीत पर हैरानी जताते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म को घिनौना बताया और देश के साथ विश्वासघात की हरकत करार देते हुए इसकी निंदा की।
जोहर ने लिखा, "वेनिस फेस्टिवल में घटिया फिल्म नाजा की जीत चौंकाने वाली है। फिल्म बनाने वाले दुनिया भर में यहूदियों के विरोधी लोगों से तारीफ पाने के लिए अपने ही देश को नुकसान पहुंचाने को तैयार हैं। यह सोच से परे है और देश से गद्दारी है। मैं इन घटिया फिल्म निर्माताओं की इजरायली नागरिकता रद करने के लिए तुरंत कदम उठाऊंगा।"
रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह फिल्म यहूदियों के खिलाफ दुनिया भर में भड़काई जा रही नफरत की लहर का ही एक हिस्सा है। हम दुनियाभर में यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली बातों से लड़ रहे हैं। और जब ऐसी बातें हमारे अपने लोगों की तरफ से आती हैं, तो यह बर्दाश्त के बाहर है।
