विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतकाम के मूड में Israel, हिजबुल्लाह के 6 टॉप कमांडर समेत 50 आतंकी किए ढेर; लेबनान में कर दी मिसाइलों की बारिश

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Wed, 09 Oct 2024 10:07 AM (GMT+05:30)

Israel attack hezbollah इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल दागी हैं। आईडीएफ ने बताया कि लेबनान में ...और पढ़ें

Israel attack hezbollah हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसे बम।
Israel attack hezbollah हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसे बम।

HighLights

  1. IDF ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों और भूमिगत मुख्यालयों को बनाया निशाना।
  2. इजरायल के इस हमले में हिजबुल्लाह को बड़ा नुकसान पहुंचा।

एजेंसी, तेल अवीव। हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इजरायल लगातार लेबनान पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। आज इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल दागी है। आईडीएफ ने बताया कि लेबनान में किए इस हमले में 50 हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया है। 

टॉप कमांडर किए ढेर

इजरायल के इस भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के 6 टॉप कमांडर भी ढेर हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमलों में अहमद हसन नाजल भी मारा गया, बिंट जेबिल क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाले था और इजरायल पर हमले कर रहा था। 

गजर सेक्टर का प्रभारी हसिन तलाल कमल, मूसा दीव बाराकत, महमूद मुसा कार्निव और बिंट जेबिल सेक्टर में तोपखाने के प्रभारी अहमद इस्माइल और अब्दुल्ला अली डिकिक भी इस हमले में मारे गए।

हिजबुल्लाह के कई ठिकाने ढेर किए

आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के उन ठिकानों को भी निशाना बनाया, जहां उसने अपने बुनियादी ढांचे और भूमिगत मुख्यालय बना रखे थे। इसके अलावा, हिजबुल्लाह की अजीज यूनिट के 50 ठिकाने और नासिर यूनिट के 30 ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।