इराक में हमले करने वाले संगठन का नाम हुआ उजागर, IS ने दिया था घटना को अंजाम
बीते शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में हुए हमले के आरोपी का नाम पता चल चुका है। शहर कि पुलिस ने बताया है कि ये हमला आतंकी संगठन आइएस ने किया था.
बगदाद, एपी। इराक की राजधानी बगदाद में पिछले दिनों एक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। शहर की पुलिस ने इस हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मानें तो इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने शिया धर्मस्थल के पास एक फ़ुटबॉल मैदान में मोर्टार राउंड फायरिंग करते हुए इस घटना को अंजाम को दिया था। इस घटना में छह लोग की मौत और 9 लोग घायल हो गए थे।
कब और कहा हुआ था हमला
ये हमला बीते शनिवार को इराक के उत्तरी प्रांत में हुआ था। इस दौरान कुछ लोग व्यायाम कर रह थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मोर्टार से गोलियां चलानी शुरु कर दी। आतंकी संगठन ने ये हमला क्यों किया था तो अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि आतंकी संगठन आए दिन किसी ना किसी देश में तरह-तरह के हमले करते रहता हैं।
इससे पहले भी कई बार आइएस कर कर चकु है हमला
ऐसा पहली बार नहीं है कि आइएस ने इराक पर इस तरीका का आतंकी हमला किया है। इससे पहले भी कई बार आइएस इराक पर आतंकी हमला कर चुका है। साल 2019 में 7 मार्च के दिन भी इस्लामिक स्टेट ने इराक की शिया मिलिशिया की एक बस पर हमला किया था। इस दरौन भी छह लोगों की मौत हो गई थी।
इराक के सुन्नी बहुमत वाले क्षेत्रों पर आइएस करना चाहता है अधिकार
इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एक इस्लामिक संगठन हैं। इसका यही मकसद रहता है कि वह इराक शहर के सुन्नी बहुमत वाले क्षेत्र में एक इस्लामिक राज्य की स्थापना करे।
इसे भी पढ़ें: बगदाद: इस्लामिक स्टेट ने शिया मिलिशिया की बस पर किया हमला, छह की मौत इसलिए आइएस इराक में आतंकी हमले करते रहता है।