Move to Jagran APP

आयरलैंड: सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने पर लगाना होगा मास्क, नहीं तो जुर्माना सहित हो सकती है जेल

आयरलैंड में सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने के दौरान मास्क पहना अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय मास्क जरूरी ह

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 12:23 PM (IST)
आयरलैंड: सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने पर लगाना होगा मास्क, नहीं तो जुर्माना सहित हो सकती है जेल
आयरलैंड: सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने पर लगाना होगा मास्क, नहीं तो जुर्माना सहित हो सकती है जेल

डबलिन, आइएएनएस। आयरलैंड में सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने के दौरान मास्क पहना अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय मास्क या चेहरे को ढंकना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही इन नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है। नियमों का पालन ना करने वाले के खिलाफ 2,837 डॉलर का जुर्माना या छह महीने की कैद या दोनों का भी सामना करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

सोमवार को शुरू हुए नए नियमों के तहत, सार्वजनिक परिवहन पर सभी यात्री को मास्क पहनना जरुरी होगा।सभी यात्री, चाहे वह ट्रेन, ट्राम, बस या टैक्सी में हों, उन्हें मास्क पहनना होगा या चेहरा ढंकना होगा। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों को किसी भी ऐसे यात्री के प्रवेश पर रोक लगाने का अधिकार होगा जो इन नियमों का पालन न करें। अगर किसी जायज कारण के बिना कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। 

बता दें कई देशों ने अपने यहां पर पर कोरोना से बचने के लिए नियम बनाए हुए है। आयलैंड की जैसे ही अन्य देशों में भी मास्क ना पहनने पर और लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर जुर्माना लगाया हुआ है। क्योंकि यह वायरस इंसान से इंसान में तैजी से फैल रहा है। इस वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। 

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 5 लाख 72 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 30 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर कुल संक्रमित आंकड़ा 34 लाख 28 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 37 लाख के पार पहुंच गई है। इसके बाद ब्राजील, भारत, रूस जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित है। यह संक्रमण तेज गति से फैलता जा रहा है। प्रत्येक दिन इसका आंकड़ा बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.