विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु समझौते पर रोक के मामले पर बीतचीत को तैयार ईरान और अमेरिका

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Sat, 17 Mar 2018 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 01:54 PM (IST)

12 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु प्रतिबंधों को माफ कर दिया था।

परमाणु समझौते पर रोक के मामले पर बीतचीत को तैयार ईरान और अमेरिका
परमाणु समझौते पर रोक के मामले पर बीतचीत को तैयार ईरान और अमेरिका

तेहरान (आइएएनएस)। ईरान और अमेरिका 2015 की ईरान परमाणु समाझौते पर बातचीत करने को तैयार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश इस मसले पर बात करने के लिए तैयार है। ईरान परमाणु समझौते पर बात ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में होनी संभव है। तेहरान टाइम्स डेली का हवाला देते हुए सिन्हुआ (न्यूज एजेंसी) ने बताया कि ईरान के परमाणु समझौते के कार्यान्वयन पर नियमित वार्ता के लिए ईरानी राजनयिक दल वियना में शुक्रवार को अन्य पार्टियों सहित अमेरिकी अधिकारियों से मिलेंगे।

अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और रूस सहित ईरान और अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने वियना में शुक्रवार को जेसीपीओए संयुक्त आयोग का नवीनतम दौर लॉन्च किया। जेसीपीओए के तहत ईरान को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को उठाने के बदले में अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना चाहिए।

बता दें कि 12 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु प्रतिबंधों को माफ कर दिया था, लेकिन चेतावनी दी कि जब तक यह सौदा तय नहीं हो जाता, तब तक वह ऐसा नहीं कर पाएगा। हालांकि तेहरान बार-बार यहीं कह रहा है कि वह परमाणु समझौते पर पुनर्विचार नहीं करेगा।